• Sun. Oct 25th, 2026

सिडकुल थानाध्यक्ष ने संभाला चार्ज, नशा तस्करों पर करेंगे प्रहार

Byआर सी

Oct 6, 2023

हरिद्वार (आर सी)। दो दिन पूर्व में कप्तान प्रमेन्द्र डोभाल द्वारा जिले में इंस्पेक्टरों व दरोगाओं के तबादलो में लगभग सभी ने अपना कोतवाली व थानों का चार्ज संभाल लिया है, तो वही गुरुवार को मनोहर सिंह भंडारी ने सिडकुल थानाध्यक्ष का चार्ज संभाल लिया है। नवनियुक्त थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति स्थापित करना, अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाना,पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छा संबंध स्थापित करना व नशे के विरुद्ध तस्करों पर प्रहार करना यह सबसे पहले कार्य करेंगे।

पूर्व में रह चुके चौकी इंचार्ज

बता दे कि थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी वर्ष 2014 – 2015 के बीच सिडकुल चौकी इंचार्ज रह चुके है, जिसके चलते उन्हें इस क्षेत्र का अच्छा खासा तजुर्बा भी है। वही चौकी इंचार्ज रहते हुए इन्होंने सिडकुल क्षेत्र एक बड़े का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सरगना सहित सभी सदस्यों को गिरफ्तार किया था जिनके पास से चोरी की 17 मोटरसाइकिल बरामद की थी, साथ ही गिरोह द्वारा की गई अन्य बड़ी घटनाओ का भी खुलासा किया था, उस समय हुए यह खुलासा उत्तराखंड में एक बड़ा खुलासा था।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights