• Thu. Mar 26th, 2026

“न ठिकाना काम आया न चालाकी: कोतवाली ज्वालापुर की ‘दबिश’ ने वारण्टी के मंसूबों को किया ज़ेर-ओ-ज़बर

Byआर सी

Mar 25, 2026

हरिद्वार (आरसी / संदीप कुमार) अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का अभियान पूरी तीव्रता के साथ जारी है, जिसके अंतर्गत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने न्यायालय से वांछित एक वारण्टी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कड़े निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर के मार्गदर्शन में इस पूरे ऑपरेशन की कमान वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार को सौंपी गई थी। अपनी पेशेवर कार्यशैली और अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए पहचाने जाने वाले एसएसआई खेमेंद्र गंगवार ने वारण्टी की गिरफ्तारी के लिए एक अभेद्य चक्रव्यूह रचा और अपनी टीम को सटीक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसआई खेमेंद्र गंगवार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और स्थानीय इनपुट्स का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए वारण्टी सलीम खान  के नए ठिकाने का पता लगाया। आरोपी, जो कि  जुआ अधिनियम के तहत लंबे समय से पुलिस की आँखों में धूल झोंककर फरारी काट रहा था। को लगा था कि मोहल्ला अहबावनगर का नया निवास उसे कानून की पहुँच से बचा लेगा। लेकिन मंगलवार को खेमेंद्र गंगवार की अगुवाई में पुलिस टीम ने अहबावनगर में अचानक बिजली जैसी फुर्ती से दबिश दी। जिससे आरोपी को संभलने या भागने का कोई मौका नहीं मिल सका।

इस सफल कार्रवाई में अपर उप-निरीक्षक गम्भीर तोमर, कांस्टेबल सतवीर सिंह और कांस्टेबल रवि कुमार ने भी एसएसआई गंगवार के निर्देशों का बखूबी पालन करते हुए आरोपी को धर दबोचा। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस की इस मुस्तैदी और विशेषकर एसएसआई खेमेंद्र गंगवार की कुशल फील्ड रणनीति की क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है। पुलिस द्वारा पकड़े गए वारण्टी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights