• Thu. Oct 1st, 2026

सफ़-ए-पुलीस में बड़ा उलटफेर: मुहाफ़िज़ों की नई तैनाती, एसएसपी ने आधी रात बदली थानों की ‘शक्ल-ओ-सूरत’

हरिद्वार (आरसी/ संदीप कुमार) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  नवनीत सिंह द्वारा हरिद्वार जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। इस तबादला सूची में कई थानों के प्रभारियों सहित निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। देर रात बड़ा कदम उठाते हुए कई निरीक्षकों  और उपनिरीक्षकों  के स्थानांतरण कर दिए हैं। इस फेरबदल में कोतवाली नगर, ज्वालापुर, भगवानपुर और बहादराबाद जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के प्रभारी बदले गए हैं।

तबादला सूची के अनुसार, निरीक्षक रितेश शाह को कोतवाली नगर से हटाकर अब कोतवाली भगवानपुर की कमान सौंपी गई है। वहीं

निरीक्षक कुंदन राणा: अब कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली नगर के नए प्रभारी होंगे।

निरीक्षक चन्द्रभान सिंह: पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर भेजे गए।

निरीक्षक विजय सिंह: कोतवाली बहादराबाद से अब थानाध्यक्ष झबरेड़ा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

निरीक्षक अमरजीत: कोतवाली मंगलौर से कोतवाली बहादराबाद स्थानांतरित।

निरीक्षक भगवान सिंह मेहर: थानाध्यक्ष बुग्गावाला से कोतवाली मंगलौर का प्रभार दिया गया।

उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण:

थानाध्यक्षों के साथ-साथ उपनिरीक्षकों के स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

उ.नि. अंकुर शर्मा: SSI भगवानपुर से पदोन्नत कर थानाध्यक्ष बुग्गावाला बनाया गया है।

उ.नि. सुखपाल मान: पुलिस लाइन से SSI मंगलौर नियुक्त।

उ.नि. मनोज गैरोला: SSI मंगलौर से SSI बहादराबाद भेजे गए।

पुलिस कार्यालय संबद्ध:

कुछ अधिकारियों को थानों से हटाकर पुलिस कार्यालय भेजा गया है:

उ.नि. अजय शाह: थानाध्यक्ष झबरेड़ा से पुलिस कार्यालय संबद्ध।

उ.नि. नितिन बिष्ट: SSI बहादराबाद से पुलिस कार्यालय संबद्ध।

एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि यह फेरबदल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए किया गया है।

 

Loading

By आर सी /संदीप कुमार

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights