• Thu. Oct 1st, 2026

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुझ गया घर का चिराग, 17 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत से फैला सन्नाटा!

बहादराबाद (आरसी/संदीप कुमार) : बुधवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में कोतवाली मंगलौर के ग्राम खेड़ाजट निवासी सुनील के 17 वर्षीय पुत्र लक्की की जान चली गई। लक्की वर्तमान में शांतरशाह स्थित एक कॉलोनी में अपने माता-पिता और भाई के साथ किराए के मकान में रहता था और कक्षा 10 का छात्र था। बुधवार शाम लगभग 7 बजे जब वह स्पलेंडर बाईक से शांतरशाह गांव से अपने घर क्रिटल वर्ल्ड के पास स्थित एक कॉलोनी की ओर जा रहा था। तभी क्रिस्टल वर्ल्ड के पास वह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।

वाहन की चपेट में आने से लक्की को कई गंभीर चोटें आईं और वह वहीं सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए लक्की को सड़क किनारे लिटाया और उसके मोबाइल से उसकी माँ को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही लक्की का भाई हिमांशु मौके पर पहुंचा और राहगीरों की मदद से उसे ई-रिक्शा के जरिए नजदीकी अस्पताल ले गया।

लक्की की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद समाचार से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है । और घटना की जांच शुरू कर दी।

 

Loading

By आर सी /संदीप कुमार

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights