• Fri. Oct 16th, 2026

हुड़दंगियों पर पुलिस का ‘Terror’: ‘शमशीर-ए-इंसाफ़’ ने कुचली बदअमली, ‘ऑपरेशन प्रहार’ से मचा हड़कंप!

Byआर सी

Apr 3, 2026

हरिद्वार (आरसी / संदीप कुमार) धर्मनगरी की मर्यादा और सार्वजनिक शांति से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने आज “ऑपरेशन प्रहार” के तहत काल बनकर दस्तक दी। इस पूरे अभियान में ज्वालापुर में तैनात कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी और वरिष्ठ उप निरीक्षक  खेमेन्द्र गंगवार की कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता सबसे अधिक चर्चा में रही। उनकी सटीक योजना और तत्काल कार्रवाई के चलते ज्वालापुर के रेलवे रोड, नहर पटरी और रामानंद इंस्टिट्यूट मार्ग जैसे व्यस्त इलाकों में पुलिस ने एक साथ धावा बोला, जिससे असामाजिक तत्वों को भागने तक का मौका नहीं मिला।

ज्वालापुर पुलिस  ने मौके से 39 शराबियों और हुड़दंगियों को दबोचकर क़ानून के आगे नतमस्तक किया। उनकी इस जांबाज कार्रवाई ने न केवल कानून का खौफ पैदा किया, बल्कि स्थानीय निवासियों को भी राहत की सांस लेने का मौका दिया। सड़कों पर शोर मचाने वाली बुलेट के खिलाफ भी गंगवार का चाबुक चला और प्रेशर हॉर्न व अवैध साइलेंसर वाली बाइक को तुरंत सीज कर दिया गया। उनकी इस सक्रियता ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि ज्वालापुर की सड़कों पर गुंडागर्दी और नशाखोरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अभियान के इसी क्रम में पिरान कलियर पुलिस द्वारा भी क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने और न्यूसेंस फैलाने वाले कुछ व्यक्तियों के विरुद्ध मामूली कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय पेश किया गया।

आम जनमानस में चर्चा है कुल मिलाकर आज की इस चौतरफा कार्रवाई की वाह वाही ज्वालापुर कोतवाली में तैनात एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार की दूरगामी रणनीति को जाता है। जिन्होंने चंद घंटों के भीतर सघन छापेमारी कर अपराधियों में पुलिस का खौफ भर दिया है। जनता अब पुलिस के इस “प्रहार” और जांबाज अधिकारी की कर्तव्यनिष्ठा की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रही है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights