रुड़की (आरसी / संदीप कुमार)ओम विश्वविद्यालय में आयोजित कलियर विधानसभा के इमली खेड़ा, पतंजलि और सुभाष नगर मंडलों का दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती और भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए कुल सात अलग-अलग सत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण के प्रथम दिन वैचारिक अधिष्ठान और भाजपा के इतिहास एवं विकास पर गहराई से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, डॉ. सौरभ गुप्ता और कुंदन परिहार ने विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यशैली और गौरवशाली अतीत से अवगत कराया। इसके साथ ही आदित्य चौहान और डॉ. मधु सिंह ने संगठन के कार्य विस्तार की दृष्टि पर मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि वैचारिक स्पष्टता ही किसी भी कार्यकर्ता की सबसे बड़ी शक्ति होती है।

दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मुनीश सैनी ने पधारे हुए अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। दूसरे दिन के सत्रों में सरकार की उपलब्धियों और उनके क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति समझाई।

तकनीकी युग की महत्ता को देखते हुए सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), नमो ऐप और सरल ऐप पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगतानी और जिला आई.टी. संयोजक सुशील रावत ने कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए संगठन की बात रखने के तरीके सिखाए। अंतिम सत्र में प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार और प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने बूथ प्रबंधन और ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रभावी संचालन पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।
अभियान के समापन पर अजेय कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं और संयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, महामंत्री सागर गोयल, मयंक गुप्ता, श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, संदीप पुरी, गौरव मोहन सैनी और सुरेश सैनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। तीनों मंडलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पंजीकरण कराकर इस दो दिवसीय सत्र का लाभ उठाया।
![]()
