• Sat. Oct 17th, 2026

कोतवाल की दो टूक: सुधर जाएं हिस्ट्रीशीटर, वरना सलाखों के पीछे गुजरेगी जिंदगी

Byआर सी

Apr 8, 2026

हरिद्वार (आर सी/ संदीप कुमार)। उपनगरी ज्वालापुर के नामी हिस्ट्रीशीटरों की नवनियुक्त कोतवाल चन्द्रभान सिंह ने जमकर क्लास ली। इस दौरान उन्होंने नामी हिस्ट्रीशीटरों को सख्त चेतावनी देते हुए एक-एक कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली और सख्त लहजे में भविष्य में किसी भी अपराध में संलिप्त न होने की चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोबारा अपराध करने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह को सख्त मिजाज और अनुशासनप्रिय अधिकारी के रूप में जाना जाता है, जिनकी कार्यशैली प्रभावी मानी जाती है। मंगलवार को ज्वालापुर कोतवाली के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई। गौरतलब है कि कई हिस्ट्रीशीटरों के रानीपुर कोतवाली, शहर कोतवाली, ज्वालापुर कोतवाली और कनखल थाने में झगड़े मारपीट, जानलेवा हमले की धाराओं में कई मुकदमें दर्ज चले आ रहे हैं।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights