• Fri. Oct 16th, 2026

तारीख दर तारीख’ से बरपा हंगामा: छात्रों का ‘सबर’ टूटा फिर फुक दिया पुतला, विवि प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

Byआर सी

Apr 9, 2026

बहादराबाद (आरसी/ संदीप कुमार) श्री देव सुमन विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बी.ए. परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी को लेकर राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर के छात्र-छात्राओं का आक्रोश अब उग्र रूप लेने लगा है। बीते शनिवार को जोरदार प्रदर्शन के बाद, गुरुवार को एक बार फिर वही घटनाक्रम दोहराया गया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की वादाखिलाफी से नाराज होकर कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

 

छात्र नेता अध्यक्ष अब्दुल्ला, छात्र नेता लुकमान, उपाध्यक्ष अब्दुलवासीफ़ और छात्र नेता शाहवेज के नेतृत्व में एकत्रित हुए छात्रों ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि अगले 2 दिनों के भीतर परीक्षा परिणाम की त्रुटियां ठीक नहीं की गईं, तो महाविद्यालय परिसर में एक विशाल धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। छात्र नेता लुकमान ने अपना रोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन उन्हें केवल ‘तारीख पर तारीख’ देकर गुमराह कर रहा है। शनिवार को हुए प्रदर्शन के बाद उम्मीद थी कि समस्या हल होगी, लेकिन अभी तक कोई समाधान न होने से छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य रीता सचान ने कहा कि छात्रों की ओर से प्राप्त शिकायतों और आवश्यक दस्तावेजों को पहले ही विश्वविद्यालय को भेज दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महाविद्यालय प्रशासन लगातार विश्वविद्यालय के संपर्क में है और जल्द समाधान की कोशिश की जा रही है। हालांकि, छात्र नेताओं का कहना है कि वे अब झूठे आश्वासनों में नहीं आने वाले और यदि 48 घंटों में रिजल्ट सही नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights