बहादराबाद (आरसी / संदीप कुमार) मूलदासपुर माजरा गांव में शुक्रवार को क्रांति सूर्य प्रथम शिक्षक राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले एवं संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन उपलक्ष में ग्राम मूलदासपुर माजरा में एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम संपन्न हुआ। डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं रविदास मंदिर समिति के सौजन्य से आयोजित ‘प्रथम फूले-अंबेडकर ज्ञान प्रतियोगिता’ में क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस महत्वपूर्ण परीक्षा को संपन्न कराने में परीक्षा नियंत्रक श्री मांगेराम धारीवाल, डॉक्टर सहदेव, अंकित सैनी, प्रधानाचार्य सुशील कुमार, अरुण कुमार, राजकुमार पाटिल, देवराज, बबीता धारीवाल और विकल्प सैनी जैसे शिक्षाविदों व गणमान्य जनों का विशेष सहयोग रहा।
इसी कड़ी में शाम को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जय भगवान सैनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गांव के विभिन्न समाजों के जिम्मेदार व्यक्तियों और सैकड़ों ग्रामवासियों ने हिस्सा लिया, जिनमें मेघराज सैनी, विमल प्रजापति, संदीप सैनी, उप-प्रधान हरीश सैनी, छत्रपाल एडवोकेट और नाथीराम प्रमुख रहे। अंकित सैनी के कुशल संचालन में चले इस कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज के सभी वर्गों से एकजुट रहने और महापुरुषों द्वारा दिखाए गए शिक्षा व सामाजिक एकता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उपस्थित जनसमूह ने महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का दृढ़ संकल्प भी लिया। मंदिर समिति ने सूचित किया है कि आयोजित की गई ज्ञान प्रतियोगिता का परीक्षा परिणाम आगामी 13 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में घोषित किया जाएगा, जहां मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
![]()
