• Thu. Oct 1st, 2026

सावधान! सड़क पर जाम छलकाया तो खैर नहीं बहादराबाद पुलिस ने सिखाया सबक, अब ‘अवैध अहातों’ पर लोगो ने की कार्रवाई की मांग को लेकर चर्चा तेज

बहादराबाद (आरसी / संदीप कुमार) जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बहादराबाद पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बेगमपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में शराब के नशे में महिलाओं से अभद्रता करने की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे 14 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

पुलिस ने इन सभी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत कार्रवाई करते हुए 7,000 रुपये का जुर्माना वसूला और मौके पर नियमों का उल्लंघन करने वाले 3 वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के नशेड़ियों में हड़कंप मच गया है। पकड़े गए आरोपियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने पर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

हालांकि, इस कार्रवाई के बीच स्थानीय जनता ने पुलिस प्रशासन का ध्यान एक गंभीर पहलू की ओर भी खींचा है। क्षेत्र में चर्चा है कि शराबियों के साथ-साथ उन दुकानदारों पर भी नकेल कसना जरूरी है जो अपनी दुकानों की आड़ में शराब परोसने का धंधा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब के ठेकों के आसपास स्थित कई चिकन शॉप, कैफे और ढाबे ‘अवैध अहातों’ में तब्दील हो चुके हैं। जनता ने मांग की है कि इन दुकान संचालकों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि इंडस्ट्रियल क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित और नशा मुक्त बनाया जा सके।

Loading

By आर सी /संदीप कुमार

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights