• Thu. Oct 1st, 2026

पतंजलि अंडरपास से पुलिस ने दबोचा पांच हजार रुपए का इनामी दुष्कर्मी

बहादराबाद (आरसी/संदीप कुमार) अपराधियों के खिलाफ जारी “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बहादराबाद पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब पुलिस की विशेष टीम ने पतंजलि अंडरपास शान्तरशाह के पास घेराबंदी कर पांच हजार रुपए के इनामी अभियुक्त अजीम को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग से दुराचार जैसे शर्मनाक अपराध को अंजाम देने वाला यह आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, लेकिन एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर बुने गए खाकी के चक्रव्यूह से वह बच नहीं सका।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए शातिर अभियुक्त अजीम को उस समय दबोच लिया जब वह पतंजलि अंडरपास के रास्ते फिर से ठिकाना बदलने की फिराक में था। बीस वर्षीय यह आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और इसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और सख्त पोक्सो अधिनियम के तहत कानूनी शिकंजा कसा गया है। उपनिरीक्षक उमेश कुमार और ज्योति नेगी सहित पुलिस टीम की इस तत्परता ने साफ कर दिया है कि अपराधी चाहे कितनी भी लुका-छिपी खेल ले, पुलिस के हाथ उन तक पहुँच ही जाते हैं। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी कर ली है।

Loading

By आर सी /संदीप कुमार

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights