• Thu. Oct 1st, 2026

जातिवादी मानसिकता के विरुद्ध लामबंद हुआ भीम आर्मी जय भीम संगठन, टिहरी महासम्मेलन में हुंकार भर सकते हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष

बहादराबाद (आरसी/संदीप कुमार) हरिद्वार के ग्राम भारापुर में आज भीम आर्मी जय भीम संगठन के जिला सचिव टिंकू मालियान के निवास स्थान पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की जानकारी देते हुए जिला सचिव टिंकू मालियान ने बताया कि चर्चा का मुख्य केंद्र समाज में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे अत्याचार और जातिवादी ज़ेहनियत थी, जिसके चलते आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने इन बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इनके खिलाफ एकजुट होकर विरोध करने का संकल्प लिया है।

बैठक में आगे की रणनीति पर रोशनी डालते हुए टिंकू मालियान ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल जल्द ही अपने हक और अधिकारों की लड़ाई को लेकर टिहरी के लिए कूच करेंगे। इस संबंध में हाल ही में जूम मीटिंग के जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश भर के संगठन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की थी। जानकारों के अनुसार, इस वर्चुअल बैठक में टिहरी जाने का निर्णय तो लिया गया है, लेकिन उनके वहां पहुंचने की अभी तक कोई निश्चित तिथि आधिकारिक रूप से तय नहीं की गई है।

इसी क्रम में  टिहरी में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन तय किया गया हैं जिसकी तारीख तय होना अभी बाकी हैं। जिसके माध्यम से समाज को अपने अधिकारों के प्रति लामबंद किया जाएगा। संगठन की ओर से इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों से टिहरी पहुंचने की अपील की गई है।

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में प्रदेश प्रभारी सोनू लाठी, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट सौरभ, जिला अध्यक्ष अश्वनी पटेल, सचिन बोकाडिया, जिला सचिव टिंकू मालियान, जिला उपाध्यक्ष मोनू, कलियर विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज कुमार, अंकित नौटियाल, रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष मोनू सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें वरुण जायसवाल और राजेश कर्नवाल मुख्य रूप से शामिल थे।

Loading

By आर सी /संदीप कुमार

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights