• Thu. Oct 1st, 2026

बहादराबाद के शांतरशाह में दिन उजाले में बाइक चोरी से व्यापारियों में आक्रोश, तीसरी आंख में कैद पूरी वारदात 

बहादराबाद(आरसी/संदीप कुमार) बहादराबाद क्षेत्र के अंतर्गत शांतरशाह इलाके में स्थित पतंजलि-सहदेवपुर मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति ने बड़ी चालाकी और दुस्साहस का परिचय देते हुए एक लाल रंग की सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित प्रमोद कुमार, जो घटनास्थल के ठीक समीप अपनी क्रॉकरी की दुकान संचालित करते हैं, ने बताया कि दोपहर की तपती धूप अज्ञात चोर उनकी दुकान के पास खड़ी बाइक को चंद पलों में ले उड़ा। जैसे ही उन्हें अपनी बाइक के चोरी होने का आभास हुआ, उन्होंने तुरंत 112 पुलिस हेल्पलाइन पर इसकी सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

इस वारदात की पूरी गतिविधि दुकान के पास स्थित एक सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गई है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बड़ी बेखौफ अंदाज में बाइक को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज में अपराधी के चेहरे और उसके तौर-तरीकों को देखकर पुलिस अब उसकी पहचान करने में जुटी है।

इस घटना के बाद से शांतरशाह सहदेवपुर मार्ग पर स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालकों में गहरा रोष और असुरक्षा की भावना व्याप्त है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों की नींद उड़ा दी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पतंजलि-सहदेवपुर मार्ग एक व्यस्त और भीड़-भाड़ वाला इलाका है, जहां दिन भर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर चोर दिन के उजाले में इतनी भीड़-भाड़ के बीच से वाहन उड़ाने की हिम्मत कैसे जुटा लेते हैं। स्थानीय व्यापारियों का तर्क है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें कानून का तनिक भी भय नहीं रहा।

व्यापारियों ने कहा कि दिन के समय ऐसी घटनाएं अत्यंत शर्मनाक हैं और यह क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की लचर स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। दुकानदारों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि यदि व्यस्त सड़क पर ही उनकी संपत्ति सुरक्षित नहीं है, तो वे बेफिक्र होकर अपना कारोबार कैसे करें। स्थानीय दुकानदारों ने सामूहिक रूप से पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता ‘इंतजाम’ नहीं किए गए और नियमित पुलिस गश्त  नहीं बढ़ाई गई, तो भविष्य में ऐसी वारदातें और भी बढ़ सकती हैं, जिससे इलाके का व्यापारिक माहौल प्रभावित होगा।

स्थानीय पुलिस को कार्यवाही कर  इलाके में व्याप्त इस खौफ को खत्म कर व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा सके।

 

Loading

By आर सी /संदीप कुमार

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights