• Thu. Oct 1st, 2026

सरकारी कार्यालयों में अपनी पैठ होने का दम भरने वाला स्वयंभू व्यापारी नेता लोगों के पैसों पर काट रहा मौज-मस्ती

हरिद्वार (आर सी/ संदीप कुमार)। सरकारी कार्यालयों में अपनी पैठ होने का दम भरने का दावा करने वाला शहर का एक बड़बोला स्वयंभू व्यापारी नेता लोगों से उनके काम चुटकियों में कराने का सब्जबाग दिखाकर लाखों रूपये डकारे जाने की चर्चाएं शहरभर में जोरों पर चल रही है। चर्चा है कि शहर के भारी-भरकम विभागों में जाकर अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाकर पहले फेसबुक पर अपलोड कर लोगों को विभागीय अधिकारियों से अपने मधुर संबंध होने व लाइजिंग में माहिर होने का दम भरने वाला स्वयंभू व्यापारी नेता उनके काम कराने की एवज में लाखों रूपये की हेरा-फेरी कर चुका और जिन लोगों ने मोटी-मोटी रकमें दी हैं, उनके काम नहीं होने पर हाल ही में खूब जुबानी जूतम-पेजार होने की चर्चाएं भी शहरभर में खूब हो रही हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस बड़बोले स्वंभू व्यापारी नेता से ठगे जाने के बाद पीड़ित लोग संबंधित विभागीय अधिकारियों से मिलकर उसकी पोल खोलने की तैयारी में जुट गए हैं, जिससे उसकी काफी किरकिरी होना लाजमी है।

Loading

By आर सी /संदीप कुमार

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights