• Tue. Jul 21st, 2026

बादलों का कहर! हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट, जिलाधिकारी ने जारी किया गुरुवार का अवकाश।

Byआर सी

Jul 8, 2026

हरिद्वार: जनपद में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत आदेश जारी कर जनपद के सभी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में गुरुवार को अवकाश घोषित कर दिया है।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को जनपद हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के अति तीव्र दौर की आशंका जताते हुए ‘ओरेंज अलर्ट’ जारी किया है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए छात्रों और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद के समस्त राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनवाड़ी केंद्र कल पूरी तरह बंद रहेंगे। सभी तहसील और संबंधित विभागों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी विद्यालय या विभाग इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अंतर्गत उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

आदेश की छायाप्रति

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights