• Fri. Oct 16th, 2026

कोटा मुरादनगर से मायके रायपुर दरेड़ा जा रही विवाहिता ने बच्ची संग गंग नहर में लगाई छलांग, पति से हुआ था विवाद

Byआर सी

Jul 12, 2026

धनौरी (आरसी / संदीप कुमार) कलियर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दौलतपुर स्थित डीपीएस कॉलेज के पास एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां कोटा मुरादनगर निवासी एक महिला ने अपने मायके रायपुर दरेड़ा जाते समय पति से हुए विवाद के बाद अपनी एक साल की मासूम बच्ची के साथ गंग नहर में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद से दोनों क्षेत्रों में शोक और हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार कोटा मुरादनगर निवासी 35 वर्षीय बालेश्वर अपनी 30 वर्षीय पत्नी सविता, 4 वर्षीय बेटे नक्श और 1 साल की बेटी नोनी के साथ अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर ससुराल रायपुर दरेड़ा जा रहा था। इसी दौरान दौलतपुर स्थित डीपीएस कॉलेज के समीप पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि सविता ने मोटरसाइकिल रुकवाई और अपनी एक साल की बेटी नोनी को गोद में लेकर अचानक गंग नहर में छलांग लगा दी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलवाया गया। एसडीआरएफ की टीम द्वारा गंग नहर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मां और बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस ने पति बालेश्वर को हिरासत में ले लिया है और घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights