• Fri. Jul 24th, 2026

बिना कोचिंग के आरव ने साधा निशाना, 531 अंक हासिल कर नेशनल की ओर बढ़ाया कदम

Byआर सी

Jul 24, 2026

हरिद्वार (आरसी/ संदीप कुमार) प्रतिभा अगर जुनून और मेहनत के साथ लक्ष्य साध ले तो सफलता का रास्ता खुद-ब-खुद खुलने लगता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है डीपीएस दौलतपुर के छात्र आरव गिरी ने। आरव ने सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से 531 अंक हासिल किए। बिना किसी कोचिंग के इस स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर आरव ने अपने स्कूल, परिवार और हरिद्वार का नाम रोशन किया है।

आरव ने अंडर-14 रिकर्व आर्चरी वर्ग में प्रतिभाग करते हुए प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के स्कूलों से पहुंचे करीब 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आरव ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मुकाबला करते हुए शानदार स्कोर बनाया और नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में खेलने की दिशा में अपना रास्ता साफ किया। हालांकि अंतिम राउंड में वह प्रतियोगिता से बाहर हो गए, लेकिन उनका प्रदर्शन सभी के लिए चर्चा का विषय बना रहा।

आरव गिरी कृषि उत्पादन मंडी समिति हरिद्वार के सचिव लवकेश गिरी के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि का श्रेय उनके पिता लवकेश गिरी के साथ-साथ माता अनुपमा गिरी के प्रोत्साहन और सहयोग को भी जाता है। परिवार ने आरव की सफलता पर खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आरव की उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि सही लगन, निरंतर अभ्यास और परिवार के सहयोग के दम पर बिना किसी विशेष कोचिंग के भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights