• Thu. Oct 15th, 2026

चर्चा: चोर चोरी कर फुर! धनौरी पुलिस की तफ्तीश फाइलों में दफन, रामभरोसे जनता सुरक्षा!

Byआर सी

Aug 9, 2026

कलियर(आरसी/संदीप कुमार) थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धनौरी कस्बा और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन हो रही इन वारदातों ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। हालात यह बन चुके हैं कि क्षेत्र में चोरी होना अब एक आम बात बन गई है, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भारी रोष और सहम का माहौल है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि चोर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम देते हैं और आसानी से फरार हो जाते हैं। इसके बाद केवल पुलिस थानों में मुकदमे दर्ज किए जाते हैं, लेकिन मामलों का खुलासा करने में पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। कई ऐसी बड़ी घटनाएं आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं, जिनमें चोरों का सुराग तक नहीं लग पाया।
पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। चोरी के मामलों में केवल तफ्तीश के नाम पर सालों-साल निकाल दिए जाते हैं और वक्त के साथ फाइलें धूल फांकने लगती हैं। न तो चोर पकड़े जाते हैं और न ही चोरी किया गया सामान बरामद हो पाता है। देखते ही देखते गंभीर मामले भी पुलिस फाइलों के पन्नों में ही दम तोड़ देते हैं।
लगातार बढ़ रही इन वारदातों के चलते धनौरी क्षेत्र के व्यापारियों और आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और पुरानी अनसुलझी चोरियों का खुलासा कर चोरों को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए, ताकि जनता का पुलिस पर से विश्वास न उठे।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights