• Sun. Oct 25th, 2026

एजेंसी कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, ऑटो चालक के जरिए भेजा पत्र

Byआर सी

Dec 22, 2023

हरिद्वार (आर सी)। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतगर्त एक एजेंसी कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। बता दे कि पत्र के जरिए किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रंगदारी मांगने की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पत्र भेज कर रंगदारी मांगी गई है, पत्र किसी ऑटो चालक के हाथ कारोबारी तक पहुँचाया गया है। जिसके बाद पत्र पढ़ कर कारोबारी के होश उड़ गए जिसमे 50 लाख न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। बता दे कि एजेंसी कारोबारी की दो पहिया वाहनों का शोरूम है। मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights