• Fri. Sep 18th, 2026

देवी-देवताओं की मूर्तियों की तस्करी करते पकड़ा, बॉर्डर पार करने का था इरादा

उत्तराखंड (आर सी)। भारत-नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर देवी-देवताओं की मूर्तियों की तस्करी करते चौकी शारदा बैराज, बनबसा थाना ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसे गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा कस्टम विभाग को सौप दिया गया है। तस्कर से पास से हिन्दू देवी देवताओं की 158 मूर्तियों मिली है। जिनकी बाजारू कीमत लाखो रुपए की हांकी गई है। वही तस्करी कर रहे व्यक्ति से पुलिस द्वारा पूछ ताछ करने पर मालूम हुआ कि उसे यह काम उसके जानकर शमसुल ने करने के लिए कहा शमसुल ट्रांसपोर्टर का कार्ये करता है, बॉर्डर पार कराने के लिए इस घटना को अंजाम दिया। वही पकड़े गए तस्कर का नाम नवरत्न पुत्र बज्जू सिंह, निवासी उत्तरप्रदेश है। वही पुलिस शमसुल की तलाश में जुटी हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights