• Tue. Nov 3rd, 2026

कुख्यात शिव्वी चढ़ा एसटीएफ के हत्थे, नामी गैंगे से था सम्पर्क, ज्वैलरी लूट की घटना में था फरार

Byआर सी

Feb 3, 2024

उत्तराखंड (आर सी)। एसटीएफ द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि वर्ष 2019 में थाना प्रेमनगर में घटित ज्वलैर्स से हुई लूट की घटना में फरार एक अपराधी शिवेन्द्र उर्फ शिव्वी को उत्तराखंड एसटीएफ टीम ने शुक्रवार शाम दिल्ली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पूर्व में पच्चीस हजार का इनाम भी घोषित हो चुका था। ज्वैलरी लूट की घटना में शामिल सिव्वी के साथी कुख्यात डकैत करण शिवपुरी व सोनू यादव निवासी दिल्ली को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था। जिनके पास से लूटा हुआ माल भी बरामद हुआ था। वही आरोपी शिवेंन्द्र उर्फ शिव्वी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था। आरोपी करण शिवपुरी आदि पर उत्तराखण्ड व अन्य राज्यों में लूट के कई मुकदमे दर्ज है। अपराधियों द्वारा इस घटना में लूटे गये सोना अपने साथी आरोपी शिवेन्द्र सिंह दहिया उर्फ शिव्वी निवासी कराला दिल्ली को देना प्रकाश में आया था और पुलिस द्वारा दबिश के दौरान सिव्वी फरार हो गया था। जो

कुख्यात शिव्वी पेशे से है वकील

पुलिस द्वारा कुख्यात से पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि आरोपी पेशे से वकील है तथा दिल्ली कोर्ट में वकालत का काम करता है, जिससे वह दिल्ली का कुख्यात नीरज बवाना गैंग के साथ-साथ अन्य गिरोह के सम्पर्क में आ गया। वकील होने के कारण कोई उस पर शक नही करता था। वह ऐसे कुख्यात अपराधियों को हथियार सप्लाई करना और उनके द्वारा लूटे गये सोना व कीमती सामान को खरीदने-बेचने का काम करने लगा। वही आरोपी शिवेन्द्र सिंह दहिया उर्फ शिव्वी को दिल्ली के कराला थाना में करीब पांच पिस्टल और छेसो कारतूस के साथ पूर्व में गिरफ्तार किया गया था।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights