• Tue. Nov 3rd, 2026

लोकसभा चुनाव को लेकर भारत-नेपाल दोनों देशों की एजेंसियो बीच हुई बैठक

Byआर सी

Mar 6, 2024

उत्तराखंड (आर सी)। लोकसभा चुनाव को लेकर भारत-नेपाल दोनों देशों की एजेंसियो की बीच आज बैठक की गई। बता दे कि जनपद चम्पावत के थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत NHPC गेस्ट हाउस अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जनपद चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत लगने वाली भारत-नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने तथा दोनो देशों की सुरक्षा ऐजेन्सियों के साथ आपसी समन्वय बनाये जाने हेतु अन्तराष्ट्रीय सीमा पर नियुक्त दोनो देशो की सुरक्षा ऐजेन्सियों के साथ भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा समन्वय व मैत्री बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अन्तराष्ट्रीय सीमा पर नेपाल राष्ट्र से मादक पदार्थों/ मानव तस्करी से सम्बन्धित प्रकरणों, संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं तथा अपराधियों का आवागमन से सम्बन्धित प्रकरणों, नेपाल राष्ट्र के मूल निवासी जो भगोड़े घोषित किये गये है/ जनपद के विभिन्न मुकदमों में वांछित है, जिनके विरूद्ध मा0 न्यायालय द्वारा NBW जारी किया गया है, अन्तराष्ट्रीय सीमा पर अनाधिकृत अतिक्रमण के प्रकरणों, लोकसभा चुनाव के दौरान अन्तराष्ट्रीय बॉर्डर पर किये जाने वाले सुरक्षा प्रबन्धनों, अनाधिकृत रुप से ले जाये जाने वाली नकदी के सम्बन्ध में, आपराधिक व्यक्तियों का चिन्हिकरण एवं कार्यवाही तथा सी0सी0टी0वी0/गस्त/पिकेट की व्यवस्था के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत सीमा पर सघन चैकिंग किए जाने, मादक पदार्थों / मानव तस्करी की रोकथाम किये जाने, दोनो देशों की सुरक्षा ऐजेन्सियों के बीच आपस में सूचनाओं का आदान-प्रदान किये जाने, गैर जमानती वारंट की तमिल तथा कसीनो में लोगों द्वारा ब्याज पर पैसा देकर तथा गाड़ी गिरवी रखकर लोगों को पैसा दिया जाता है जिस पर रोक लगाए जाने हेतु आपसी सहयोग से कार्रवाई किए जाने, प्रतिबन्धित मार्गों से तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करने, नाव/राफ्ट की सहायता से नदी पार कर भारत-नेपाल के बीच प्रतिबन्धित सामग्री की तस्करी* करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने सम्बन्धी निर्देश दिये गये।

एसपी कंचनपुर चक्रराज जोशी, एसएसआई गड्डा चौकी राधा कृष्णनाथ एसएसआई यातायात भुवन विक्रम शाह गड्ढा चौकी तथा अनुराग डिप्टी कमांडेंट एसएसबी 57 बटालियन राम नारायण विश्वास असिस्टेंट कमांडेंट एसएसबी, असिस्टेंट कमांडेंट पांच बटालियन एसएसबी भागीरथ लावा क्षेत्राधिकार टनकपुर शिवराज सिंह राणा निरीक्षक सीआईएफ संजीव कुमार थाना अध्यक्ष बनबसा लक्ष्मण सिंह जगवान निरीक्षक अभिसूचना चम्पावत सुंदर सिंह गंनघरिया चौकी शारदा बैराज इंचार्ज ललित मोहन पांडे निरीक्षक टनकपुर चंद्रभान सिंह, कस्टम अधीचक राजेश पांडे निरीक्षक कस्टम पंकज कुमार द्वारा भाग लिया गया है

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights