• Tue. Nov 3rd, 2026

सनातन धर्म की रक्षा करेगी राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी-महंत अनुराग भृगुवंशी

Byआर सी

Mar 5, 2024

हरिद्वार, (जितेंद्र कुमार)। राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत अनुराग भृगुवंशी ने अमित साह को वाहिनी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। ओम पुल के निकट यूपी सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता के दौरान अमित साह की नियुक्ति की घोषणा करते हुए महंत अनुराग भृगुवंशी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी हर संभव कदम उठाएगी। इसके लिए लोकसभा चुनाव में वाहिनी उत्तराखंड में भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने में सहभागी बनेगी। उत्तराखंड में बेहतर कार्य कर रही धामी सरकार को भी वाहिनी पूर्ण समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि जब उत्तराखंड जेहादी मानसिकता से मुक्त होगा तो देश अखण्ड राष्ट्र बनेगा। देवभूमि में स्थापित अवैध संरचनाओं को हटाने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाए। हवाई सर्वे कर अवैध संरचनाओं का पता लगाया जाए। अनुराग भृगुवंशी ने कहा कि राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी एक गैर राजनीतिक संगठन है। राजनीति सेवा का माध्यम है। विकास के लिए अच्छे लोग राजनीति में आएं। इसके लिए भी राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी अभियान चला रही है। शिक्षित और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय लोगों को संगठन से जोड़ा जा रहा है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत अनुराग भृगुवंशी के नेतृत्व में संगठन की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए युवा वर्ग को संगठन को जोड़ने के लिए अभियान चलाएंगे। जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष करेंगे। राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता दीपक गोस्वामी ने कहा कि राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग भृगुवंशी सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण और भारत के गौरव को बढ़ाने में अपना योगदान दे रहे हैं। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग भृगुवंशी को बुके देकर व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights