• Tue. Nov 3rd, 2026

नशीला पदार्थ खिला कर यात्री से लूट करने वाला एक जहरखुरानी गिरफ्तार

Byआर सी

Mar 5, 2024

 

हरिद्वार (आर सी)। रेलवे स्टेशन पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक जहरखुरानी को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पीड़ित विवेक कुमार निवासी सीतापुर उत्तरप्रदेश को जहरखुरानी द्वारा हींग जीरा पिला कर लुटलिया गया था घटना सोमवार की है, वही घटना की शिकायत पीड़ित द्वारा जीआरपी पुलिस को की गई। वही घटना में लुटे गए समान में पैसे, बैग, कपड़े व किताबे आदि की सूचना पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद जहरखुरानी की तलाश में पुलिस जुट गई वही मुखविर की सूचना पर मंगलवार को आरोपी रेलवे स्टेशन परिसर में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसके बाद कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी रणजीत कश्यप उर्फ लालू पुत्र रमेश कश्यप निवासी उत्तरप्रदेश है, वही आरोपी का काफी आपराधिक इतिहास रहा है जिसमे पांच मुकदमे उत्तरप्रदेश में दर्ज है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights