• Tue. Nov 3rd, 2026

डकैती का आरोपी रणजीत उर्फ जंगली गिरफ्तार, मेरठ से धर लाई हरिद्वार पुलिस

Byआर सी

Mar 6, 2024

हरिद्वार (आर सी)। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतगर्त तीन माह पूर्व में हुई ड्राइवर के साथ डकैती मामले में एक ओर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पांच हज़ार का इनाम भी घोषित है वही पूर्व में भी डकैती में शामिल गिरोह के सदस्यों को नगर पुलिस जेल भेज चुकी है। गौरतलब है कि पीड़ित संदीप कुमार पुत्र नकली राम निवासी पानीपत हरियाणा जो ड्राइवर का कार्य करता है वह सवारी लेकर हरिद्वार आया था जहा उसके साथ गाड़ी की आर सी, दो एटीएम, नगदी की लूट की गई साथ ही उसके एटीएम से चवालीस हजार रुपए भी आरोपियों द्वारा निकाले गए थे। जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा नगर कोतवाली में की गई थी। डकैती में शामिल सात आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे। जिसके बाद पुलिस फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी, वही मंगलवार को नगर पुलिस आरोपी रणजीत उर्फ जंगली पुत्र गरीब सिंह निवासी मेरठ उत्तरप्रदेश को मेरठ से गिरफ्तार कर लाई। वही मामले में रोड़ी बेलबाला चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना में शामिल फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

दबिश देने गई पुलिस टीम के नाम

1- उ0 नि0 यशवीर सिंह नेगी चौकी प्रभारी रोड़ी बेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार
2- कानि0 831 कमल मेहरा कोतवाली नगर हरिद्वार
3- कानि0 227 गंभीर चौहान कोतवाली नगर हरिद्वार

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights