• Tue. Nov 3rd, 2026

युवक की हत्या, रेलवे स्टेशन गेट पर खून से लतपत मिला शव, हड़कंप

Byआर सी

Mar 7, 2024

हरिद्वार (आर सी)। रेलवे स्टेशन गेट पर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया, घटना बृहस्पतिवार सुबह की बताई जा रही है जहां एक युवक का शव खून से लतपत रेलवे स्टेशन के गेट नम्बर तीन के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भिजवा दिया। वही मामले की जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस सहित क्षेत्र में हड़कंप मच गया, पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की उम्र लगभग पच्छिस वर्षीय बताई जा रही है, बताया जा रहा है कि युवक आस-पास ही किसी के यहा काम करता था, हालांकि की मामले में यह बात भी सामने आ रही है कि युवक नशे का आदि था। पुलिस की जुबानी प्रथमदृष्ट्या युवक के सिर पर भारी चीज़ से वार कर हत्या करी गई है। हालांकि की अभी मृतक युवक की पहचान नही हो पाई है। जीआरपी पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights