• Tue. Nov 3rd, 2026

बन सकते थे ओर भी शिकार, समय रहते साइको किलर गिरफ्तार, शराब की महक आने पर की थी हत्या

Byआर सी

Mar 9, 2024

हरिद्वार (आर सी)। रेलवे स्टेशन पर सोये व्यक्ति के सिर पर हमला कर व्यक्ति की हत्या करने वाले हत्यारे को थाना जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गैरतलब है कि दो दिन पूर्व में जीआरपी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गेट नम्बर तीन पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पडा है। जिस सूचना पर थानाध्यक्ष अनुज सिंह संग उपनिरीक्षक अतुल चौहान सहित टीम के साथ घटना स्थल पर पहुचे, जहा अज्ञात व्यक्ति का शव मृत अवस्था मे पड़ा हुआ था, जिसके बाद शव को जिला अस्पताल भेजा गया जहा डॉक्टरों द्वारा व्यक्ति को मृत घोषित कर शव को पोस्मार्टम के लिए भिजवा दिया गया था। जिसके बाद शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस द्वारा वादी बन मुकादम दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई थी। वही शनिवार को रेलवे पुलिस कप्तान ने घटना खुलासा कर पूरे मामले की जानकारी दी। बताया कि अज्ञात मृतक व्यक्ति के सिर पर भारी भरकम चीज व मुँह पर मारकर हत्या की गयी थी। घटना को अंजाम हत्यारे घनश्याम पुत्र छतर सिह निवासी मथुरा उत्तरप्रदेश है। आरोपी एक माह से हरिद्वार आ रखा था, इधर- उधर रह कर ही वह अपना बसर कर रहा था। हालांकि अभी तक मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नही हो पाई है, जिसका पता करने के लिए लगातर पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे है। बता दे कि घटना का खुलासा करने वाली टीम को इनाम मिलने की घोषणा भी कर दी गई है।

क्यो की हत्या
आरोपी से पुलिस द्वारा पूछ-ताछ करने पर मालूम हुआ कि अज्ञात व्यक्ति गेट नंबर तीन के पास सो रहा था उसके मुंह से शराब की महक आ रही थी, जिस कारण आरोपी ने अज्ञात व्यक्ति के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। समय रहते पुलिस ने साइको किलर को गिरफ्तार कर ओर लोगो को इसका शिकार होने से बचा लिया है जो एक काबिले तारीफ है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights