• Tue. Nov 3rd, 2026

गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दे केंद्र सरकार-पंडित अधीर कौशिक

Byआर सी

Mar 10, 2024

हरिद्वार, (जीतू कोरी)। गाय को राष्ट्र्माता का दर्जा देने की मांग को लेकर श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के नेतृत्व में जन जागरूकता रैली निकाली गयी। इस दौरान पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि हिंदू समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दे। गौवध रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया जाए। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि गौवध रोकने के लिए बना वर्तमान कानून बेहद लचीला है। जिससे गौवंश के वध पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। गौहत्या रोकने के लिए गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए और ऐसा कानून बनाया जाए। जिसमें गौहत्या करने वालों को सख्त सजा का प्रावधान हो। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के आह्वान पर गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को पूरा कराने के लिए 14 मार्च को नई दिल्ल्ली कूच करेंगे। इस दौरान भागवताचार्य पवन कृष्ण शास्त्री, आचार्य विष्णु प्रसाद शास्त्री, आचार्य गिरीश प्रसाद शर्मा, यशपाल शर्मा, सुमेश चावला, कुलदीप शर्मा, चमन गिरी, विष्ण,ु गोल्डी, पवन बजाज, सुभाष कुमार, अमित कुमार, बाबू शर्मा, अभिषेक शर्मा, कुलदीप शर्मा, अमित कुमार आदि शामिल रहे।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights