• Fri. Oct 23rd, 2026

हरिद्वार के गैंगस्टर और मेरठ पुलिस के बीच मुठभेड़, पैरो में लगी गोली

Byआर सी

Sep 3, 2024

हरिद्वार (आर सी/गौरव कुमार)। मेरठ के थाना टीपी नगर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए घायल बदमाश को दबोच लिया है। पूर्व में थाना क्षेत्र के एक कारोबारी के घर में लाखो की नगदी व सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए बदमाशो में अजय पुत्र प्रदीप निवासी ज्वालापुर मामले फरार चल रहा था। जबकि चोरी में शामिल अजय के दो साथी पूर्व में जेल जा चुके है। रविवार देर रात हापुड़ रेलवे लाइन के पास पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करी, जिससे अजय के पैरो में गोली लगी और वह घायल हो गया। जिसके कब्जे से तमंचा, कंगन और नगदी बरामद हुई है। वही पुलिस के मुताबिक अजय पर ज्वालापुर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights