• Thu. Oct 22nd, 2026

महिला से चैन लूटने के मामले में किशोर को पकड़ा, फरार बदमाश की तलाश, पूर्व में भी दर्ज है मामले

Byआर सी

Sep 6, 2024

हरिद्वार (आर सी/गौरव कुमार)। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में महिला से हुई चैन लूट में पुलिस ने एक किशोर को पकड़ लिया है। जिसके पास से सोने के आभूषण भी बरामद हुए है। वही घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। मालूम हो की दो दिन पूर्व शंकर आश्रम के पास मॉर्निंग वॉक पर जा रही है। एक महिला से बाइक सवार बदमाश ने चैन लूट ली थी। जिसमे बदमाश द्वारा एक युवक पर फायरिंग भी की गई थी। घटना का पता लगते ही पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए। बदमाश की तलाश शुरू कर दी थी। वही सीसीटीवी की मदद व अन्य तंत्रों से पुलिस ने छानबीन शुरू करी। जिसके बाद एक किशोर जिसके पास से मोबाइल फोन, सोने के टुकड़े, झुमके और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। जिसपर पूर्व में भी गंगनहर थाने में मामले दर्ज है। जिसे बाल गृह में भेजा जाएगा। वही पुलिस दावा कर रही है की फरार अन्य बदमाश को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights