• Thu. Sep 17th, 2026

दिल्ली की युवती ने हरिद्वार में खाया जहर, घर में हुआ था विवाद, चिल्ला मार्ग पर मिला शव

हरिद्वार (आर सी/ गौरव कुमा)। श्यामपुर थाना क्षेत्र चीला मार्ग पर एक युवती का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो सामने आया युवती के मुंह से झाग निकल रहे थे। पुलिस की जांच में युवती की पहचान दिल्ली निवासी आराधना के रूप में हुई। बताया जा रहा है की वह परिजनों से नाराज होकर दिल्ली से हरिद्वार आई थी। जहा गुरुवार दिन में उसका शव मिला है। शव के पास एक बैग, मोबाइल फोन मिला। बैग के अंदर से एक शॉल, एक गिलास के साथ सफेद रंग का पाउडर मिला। थाना थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि मोबाइल फोन खंगालने पर मृतका की शिनाख्त आराधना (35) पुत्री अभयनाथ निवासी द्वारिका सेक्टर एक दिल्ली के तौर पर हुई है। परिजनों से विवाद होने के बाद वह यहां पहुंच गई। उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। आत्महत्या की वजह की जांच की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights