• Sat. Oct 24th, 2026

मंडी में लगी आग, जूते-चप्पल का माल हुआ जलकर राख, पाया काबू

Byआर सी

Aug 21, 2023

मंडी में लगी आग, जूते-चप्पल का माल हुआ जलकर राख, पाया काबू

रुड़की (आर सी)। देर रात मंडी में आग लगने से हड़कंप मच गया, जिसमे हज़ारों का जूते-चप्पल का माल जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात फायर स्टेशन रुड़की को सूचना प्राप्त हुई कि ढंडेरा स्थित मंडी में आग लगी है। सूचना प्राप्त होते ही फायर यूनिट रुड़की में तैनात कर्मियों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर होज पाइप की सहायता से पंपिंग कर आग को पूर्ण रूप से काबू पाया। हालांकि मंडी में आग लगने पर सब्जियों का जलकर राख होना ही प्रथम दृष्टया सामने आ रहा था लेकिन मंडी के पास बने जूता-चप्पल स्टॉल आग की चपेट में आया और हज़ारों का माल जलकर राख हुआ। वही मामले में लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा ने बताया जूता-चप्पल के स्टॉल का माल जलकर राख हुआ है, आग लगने का कारण पता नही चल पाया है जांच की जा रही है। और बताया की किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights