• Mon. Nov 2nd, 2026

महाराष्ट्र पुलिस का रुड़की में छापा, आरोपी फिर गच्चा देकर हुआ फरार

Byआर सी

Aug 26, 2023

महाराष्ट्र पुलिस का रुड़की में छापा, आरोपी फिर गच्चा देकर हुआ फरा

हरिद्वार/रुड़की (आर सी)। रुड़की में जमीन दिलाने के नाम पर महाराष्ट्र में की थी धोखाधड़ी जमीन की खरीदारी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी में फरार चल रहे एक आरोपी की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस ने रुड़की समेत कई जगहों पर छापा मारा लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ पाया। पुलिस उसकी तलाश में रुड़की में ही डेरा डाले हुए है। मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के फराड थाना क्षेत्र में एक कारोबारी को रुड़की में जमीन दिलाने के नाम पर कुछ लोगों ने लाखों की धोखाधड़ी की थी। जिसके बाद वह फरार हो गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। इस बीच पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने गिरोह की बात बताई थी। साथ ही बताया था कि गिरोह में में रुड़की, भगवानपुर और यूपी के लोग शामिल हैं। वह कई लोगों से रुड़की, भगवानपुर और सहारनपुर में जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर चुके हैं। इस बीच महाराष्ट्र पुलिस को एक आरोपी की लोकेशन रुड़की के मच्छी मोहल्ले में मिली। इस पर शुक्रवार की सुबह फराड थाना प्रभारी संदीप सितोले पुलिस टीम के साथ रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। यहां से स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मच्छी मोहल्ले में छापामारी की। लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ पाया। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए रुड़की में ही डेरा डाले हुए है। वही इस मामले में रुड़की सीओ पल्लवी त्यागी ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नही आया है। जबकि चर्चा है कि स्थानीय पुलिस को साथ लेकर छापे मारी की गई।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights