• Mon. Oct 26th, 2026

कब्रिस्तान के पास चोरी का सनसनीखेज खुलासा: प्रेमी-प्रेमिका की साजिश बेनकाब, लाखों के गहने बरामद

Byआर सी

May 22, 2025

हरिद्वार(आर सी/संदीप कुमार) कब्रिस्तान के पास एक मकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मुदस्सिर को लाखों रुपये के चुराए गए गहनों के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसकी कथित प्रेमिका और घर की बहु, जो इस साजिश की भेदी निकली, अभी फरार है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।

 

जानकारी के अनुसार, चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के लिए बहु ने अपने प्रेमी मुदस्सिर को घर की पूरी जानकारी दी थी। दोनों ने गहने चुराकर बेचने और फिर इकट्ठे भागकर शादी करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने मुदस्सिर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने पूरी साजिश का खुलासा किया।

 

पुलिस ने बताया कि चोरी गए गहनों में सोने-चांदी के आभूषण शामिल थे, जिनकी कीमत लाखों में थी। मुदस्सिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, और फरार बहु की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इस मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है, और पुलिस अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी जांच कर रही है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights