• Tue. Nov 3rd, 2026

उत्तराखंड में स्टेडियमों के नाम नहीं बदले, केवल खेल परिसरों को दिए गए नए नाम: खेल विभाग

उत्तराखंड ( आर सी/संदीप कुमार)  खेल विभाग ने बताया है कि राज्य में किसी भी स्टेडियम का नाम नहीं बदला गया है। केवल खेल परिसरों को नए नाम दिए गए हैं। इन परिसरों में मौजूद स्टेडियमों और अन्य सुविधाओं के पुराने नाम वैसे ही रहेंगे। भविष्य में बनने वाली नई सुविधाएं भी इन्हीं परिसरों का हिस्सा होंगी।

नए नाम इस प्रकार हैं

– रायपुर खेल परिसर (देहरादून) अब रजत जयंती खेल परिसर।

– गौलापार खेल परिसर (हल्द्वानी) अब मानसखंड खेल परिसर।

– रुद्रपुर खेल परिसर (ऊधमसिंह नगर) अब शिवालिक खेल परिसर।

– रोशनाबाद खेल परिसर (हरिद्वार) अब योग स्थली खेल परिसर।

उदाहरण के लिए, रजत जयंती खेल परिसर में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जैसे नाम वैसे ही रहेंगे। इसी तरह, मानसखंड परिसर में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम,  शिवालिक परिसर में  मनोज सरकार स्टेडियम, और योग स्थली परिसर में  वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम के नाम नहीं बदले गए हैं।

वर्ष 2021 में तत्कालीन सरकार ने हरिद्वार के रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान वंदना कटारिया के नाम पर करने का फैसला लिया था। तत्कालीन खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने एक समारोह में इसकी घोषणा की और स्टेडियम का नाम वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोशनाबाद रखा गया।

जब यह मामला जिला प्रशासन के सामने आया, तो जिला क्रीड़ा अधिकारी ने शासनादेश की जांच की और परिवार को आश्वासन दिया कि गेट का दोबारा निर्माण होगा और स्टेडियम का नाम वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम के रूप में ही रहेगा। वंदना की बहन और हॉकी खिलाड़ी रीना कटारिया, भाई पंकज कटारिया सहित परिवार ने इस फैसले पर खुशी जताई।

खेल विभाग के अपर निदेशक अजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि कुछ समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पर स्टेडियमों के नाम बदलने की खबरें गलत हैं। उन्होंने लोगों से ऐसी भ्रामक खबरों पर ध्यान न देने को कहा है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights