• Sat. Oct 24th, 2026

भगवानपुर-बुग्गावाला में चोरों का आतंक, ग्रामीण बोले- “पुलिस बस आती है!”, सीसीटीवी खंगालती कर चली जाती हैं।

Byआर सी

Jul 10, 2025

हरिद्वार(आर सी/संदीप कुमार) जिले के भगवानपुर और बुग्गावाला थाना क्षेत्रों में चोरों ने ग्रामीणों की नाक में दम कर रखा है! हंसनावाला, डाडाजलालपुर और लाम ग्रट जैसे गांवों में चोरी की वारदातों ने लोगों की रातों की नींद छीन ली है। ग्रामीण रातभर लाठी-डंडे लेकर पहरा दे रहे हैं, लेकिन दिन में खेतों में मेहनत भी करनी पड़ रही है। गुस्साए ग्रामीणों का कहना है, “पुलिस आती है, देखती है, और चली जाती है! ना चोर पकड़े जा रहे, ना हम चैन से सो पा रहे! आखिर पुलिस की मुस्तैदी कब दिखेगी?”

 

बुधवार को खेड़ी शिकोहपुर में दिनदहाड़े हुई चोरी ने आग में घी डाल दिया। एक महिला भिखारी के भेष में चोरनी ने ग्रामीण महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर आभूषण लूट लिए। छीना-झपटी में महिला घायल हो गई, और गांव में हंगामा मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चोरनी तब तक गायब! अब पुलिस खेड़ी शिकोहपुर की इस घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है, ताकि कोई सुराग मिल सके।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल

एसपी देहात ने ग्रामीण से दावा किया, “पुलिस अलर्ट मोड में है, और चोर जल्द पकड़े जाएंगे।” लेकिन ग्रामीणों का सवाल है, “कब तक इंतज़ार करें? पुलिस के दावे कागज़ों तक ही क्यों?” रात में सोते वक्त सामान चुराने की तहरीरें पुलिस के पास पहुंची हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई का इंतज़ार अब भी बाकी है।

 

क्या सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को कोई सुराग मिलेगा, या चोरों का ये खेल यूं ही चलता रहेगा? ग्रामीण रातभर जागकर पहरेदारी करने को मजबूर हैं, और सवाल उठ रहा है कि पुलिस की मुस्तैदी कब रंग लाएगी? देखते रहिए!

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights