• Sun. Oct 25th, 2026

देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट, बृहस्पतिवार को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

देहरादून (आर सी/संदीप कुमार) भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, बृहस्पतिवार को देहरादून जिले में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी बारिश, कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वर्तमान में जिले के सभी क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है, जिससे अप्रिय घटनाओं की आशंका है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत, जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को देहरादून जिले के इन्टर तक के सभी शासकीय, गैर-शासकीय, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी, देहरादून को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights