• Sun. Oct 25th, 2026

हरिद्वार: क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने कांवड़ियों द्वारा गाड़ी में तोड़फोड़ और मारपीट, तीन गिरफ्तार

Byआर सी

Jul 10, 2025

हरिद्वार (आर सी / संदीप कुमार) थाना बहादराबाद क्षेत्र में बृहस्पतिवार को शाम  छः बजे क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने एक गंभीर घटना सामने आई, जिसमें गंगोह जनपद सहारनपुर निवासी हरिद्वार से जल लेकर जा रहे कांवड़ियों ने एक हरियाणा नंबर बरेजा कार  के साथ तोड़फोड़ की और चालक के साथ मारपीट की। पुलिस के अनुसार, कांवड़ियों की गाड़ी को साइड लगने से गुस्साए कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ की, चालक मुकेश निवासी शामली पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया, और सड़क जाम करने का प्रयास किया।

मौके पर थाना बहादराबाद की पुलिस टीम तुरंत पहुंची और कार चालक मुकेश को भीड़ से बचाकर शांतरशाह चौकी भेजा। प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह राठौड़ ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक अविनाश वर्मा ज्वालापुर भी मौके पर मौजूद रहे।

घायल कार मालिक को उपचार और मेडिकल जांच के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया। कार मालिक की तहरीर के आधार पर थाना बहादराबाद में हमलावरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान निम्नलिखित है:

 

1. आशु कुमार, पुत्र बिजेंद्र कुमार, निवासी ननौता भैंसराव, थाना ननौता, जिला सहारनपुर

2. ऋतिक, पुत्र संजय, निवासी मोहल्ला मोहम्मद गौरी, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर

3. रविकुमार, पुत्र ओम सिंह, निवासी ग्राम हमजा गढ़, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह राठौड़, वरिष्ठ उप-निरीक्षक प्रदीप राठौर, चौकी प्रभारी शांतरशाह उप-निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, उप-निरीक्षक अमित नौटियाल, अपर उप-निरीक्षक कर्म सिंह चौहान, कांस्टेबल अंकित, चंदन सिंह चौहान, संतोष रावत, वीरेंद्र चौहान, मुकेश नेगी और अन्य शामिल थे

चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights