• Sun. Oct 25th, 2026

सड़क पर ट्रैक्टर का तमाशा, चिल्लम-चिल्ला और हंगामा!

Byआर सी

Jul 11, 2025

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में कांवड़ मेले के बीच सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। शांतरशाह के पास पतंजलि रोड पर पुलिस गश्त कर रही थी, तभी सूर्या शुद्ध ढाबे के सामने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के बीचों-बीच खड़ा मिला, जिसने यातायात को जाम कर रखा था। न चालक, न यात्री—बस ट्रैक्टर सड़क का सिरदर्द बन गया!

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। थोड़ी देर बाद अतुल (खतौली, मुजफ्फरनगर) और एक महिला (मुजफ्फरनगर) वहां पहुंचे और ट्रैक्टर को अपना बताया। लेकिन जब पुलिस ने कहा, “भैया, गाड़ी हटाओ, जाम लग रहा है,” तो दोनों भड़क गए! चिल्लम-चिल्ला शुरू, ट्रैक्टर हटाने से साफ मना, और ऊपर से हंगामा मचाने लगे। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट की नौबत आ गई, और सड़क पर शांति का सत्यानाश हो गया।

पुलिस ने आखिरकार तंग आकर दोनों को बीएनएसएस की धारा 126/135/170 के तहत हिरासत में ले लिया। अब ट्रैक्टर हटा तो दोनों पर हुई पुलिस कार्यवाही

 

 

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights