• Mon. Oct 26th, 2026

हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान पर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सख्त निगरानी

Byआर सी

Aug 5, 2025

हरिद्वार (आर सी/संदीप कुमार) मंगलवार सुबह 6 बजे भीमगोड़ा बैराज पर गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान 293 मीटर पर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 294 मीटर से केवल एक अंक नीचे है। नदी में प्रवेश करने वाला बहाव 1,49,160 क्यूसेक और बाह्य बहाव 1,43,973 क्यूसेक दर्ज किया गया। इस स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित बाढ़ और जलभराव की स्थिति पर पल-पल नजर रखे हुए हैं। वे विभिन्न माध्यमों से नदियों के जल स्तर, वर्षा और जलभराव से संबंधित ताजा जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड में रहकर सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही, सभी स्थापित बाढ़ चौकियों को विशेष सतर्कता के साथ किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का आदेश दिया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे नदी तटीय इलाकों से दूर रहें और केवल निर्धारित स्थानों पर ही स्नान करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

जिलाधिकारी ने आमजन से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और बाढ़ की स्थिति में सहयोग करने की अपील की है। प्रशासन ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights