• Sun. Oct 25th, 2026

कप्तान के सख्त निर्देश, नाबालिक सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी 15 घंटे के भीतर दबोच

पथरी(आर सी/संदीप कुमार)  धनपुरा निवासी तीन युवकों ने अपनी ही गांव की नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर पकडे जाने के डर से उसे मकान की छत से नीचे फेंक दिया। शिकायत पर थाना पथरी पर मुकदमा दर्ज किया गया।  मामला दो अलग अलग समुदायो से संबधित व नाबालिक से जुड़ा होने के कारण प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए हरिद्वार जिले के कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोभाल द्वारा आरोपियों की जल्द धरपकड़ के निर्देश दिए थे। पुलिस टीमों ने रविवार को 19 वर्षीय मुख्य आरोपी अरविन्द को 15 घंटे के भीतर रेलवे स्टेशन पथरी से दबोचा। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें रवाना की गई है।

 

 

 

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights