• Mon. Oct 26th, 2026

रुड़की: बीती रात यूनिवर्सिटी हॉस्टल में लटका मिला छात्र का शव

बहादराबाद (आर सी/संदीप कुमार) रविवार की बीती रात हरिद्वार की रुड़की रोड स्थित  यूनिवर्सिटी के 19 वर्षीय छात्र सुमित  का शव हॉस्टल के कमरे में लटका मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमित बी- टैक द्वितीय वर्ष का छात्र हैं जो कि यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहकर ही इंजीनियरिंग करता हैं। रविवार की सुबह सुमित का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नजदीकी बहादराबाद पुलिस को  सूचित किया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुमित की शव को फंदे से नीचे उतारकर कर पोस्टमार्डम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया ।

खबर लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का सही पता नहीं चला स्थानीय पुलिस के मुताबिक अभी जांच चल रही हैं जैसे ही कारणों का पता चलता हैं उचित कानूनी कार्यवाही की जाएंगी।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights