• Mon. Nov 2nd, 2026

“छोटा राजन”का गुर्गा, क्राइम रिपोर्टर जे डे का हत्यारा, चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

Byआर सी

Sep 18, 2023

उत्तराखंड (आर सी)। उत्तराखंड एसटीएफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, काफी समय से पुलिस व एसटीएफ को गच्चा दे रहे। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का करीबी दीपक दलबीर सिंह सिसोदिया को एक दिन पूर्व देर रात एसटीएफ ने हल्द्वानी से पकड़ा है। गौरतलब है कि वर्ष 2011 में खोजी क्राइम रिपोर्टर जे डे की मुम्बई में हत्या कर दी गई थी, जिसमे दीपक दलबीर सिंह का नाम सामने आया था। जिसमे पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तरी भी कर ली गई थी, हत्या प्रकरण में दीपक को कोर्ट द्वारा आजीवन करवास की सजा सुनाई गई थी। तो वही पिछले वर्ष आरोपी दीपक पैरोल पर बाहर आया था, पैरोल का समय पूरा होने पर दीपक पुलिस को गच्चा देकर छिपने में कामयाब रहा। बता दे कि मुंबई पुलिस ने भी उत्तराखंड में दीपक के लिए पूर्व में डेरा डाला हुआ था इसके बाद मुंबई पुलिस की तरफ से भी हल्द्वानी में दीपक के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन लगातार फरारी काट रहे दीपक पर एसटीएफ की नजर बनी रही। जिसके चकते एक दिन पूर्व आरोपी दीपक को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर ही लिया।

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का है करीबी

वही दीपक के बारे में यह बात साफ है कि वह डॉन छोटा राजन का गुर्गा है, पत्रकार की हत्या में छोटे राजन के शूटरों के साथ मिलकर ही दीपक ने घटना को अंजाम दिया था। वही आरोपी पर तीन मुकदमे दर्ज है

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights