• Fri. Sep 18th, 2026

बहादराबाद पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 7 मकान मालिकों पर लगा ₹70,000 का जुर्माना

बहादराबाद (आर सी / संदीप कुमार) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के आदेश पर

Ssp
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल

बहादराबाद थाने की पुलिस ने आज थाना क्षेत्र में रह रहे बाहरी प्रदेशों के व्यक्तियों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया।

 

 

इस दौरान बिना सत्यापन के रह रहे किरायेदारों, फेरीवालों और मजदूरों का सत्यापन किया गया।

किरायदारों का सत्यापन करते बहादराबाद पुलिस फोटो

इस अभियान के तहत अलग-अलग टीमें बनाकर चौकी कस्बा बहादराबाद और चौकी शांतरशाह क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।

So bahaderbabd
थाना अध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा फ़ोटो

थाना अध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने करीब 40 व्यक्तियों का मौके पर ही सत्यापन किया। अभियान के दौरान, पुलिस ने 7 मकान मालिकों को बिना सत्यापन के किराएदार रखने का दोषी पाया। इन सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा-83 के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया, जिससे कुल ₹70,000 का जुर्माना वसूला गया। इन सभी मामलों की रिपोर्ट न्यायालय को भेजी जा रही है। आगे बताया कि इस तरह का सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights