• Mon. Nov 2nd, 2026

बहादराबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: 3 गौतस्कर गिरफ्तार, 500 किलो गोमांस जब्त

Byआर सी

Sep 14, 2025

बहादराबाद (आर सी / संदीप कुमार) हरिद्वार के एसएसपी के निर्देश पर, गोवंश तस्करी और गोकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, बहादराबाद पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में गोमांस और गोकशी करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि ग्राम मरगूबपुर में मोहम्मद आसिफ अपने भाइयों सादिक और साहिल के साथ मिलकर गोकशी कर रहा है। सूचना मिलते ही, बहादराबाद पुलिस की टीम ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तत्काल छापा मारा।

छापे के दौरान, पुलिस ने मौके से तीनों अभियुक्तों को रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान:

* मोहम्मद आसिफ

* मोहम्मद सादिक

* मोहम्मद साहिल

 

थाना अध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से लगभग 500 किलोग्राम गोमांस, एक लोहे की पाठल, दो लोहे की छूरी और एक लकड़ी का गुटखा बरामद किया। बरामद किए गए गोमांस को पशु चिकित्सक की देखरेख में कानूनी कार्रवाई के बाद मिट्टी में दबा दिया गया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा हैं।

पुलिस टीम में शामिल:

* ए.एस.आई. करम सिंह चौहान

* कानि. अंकित कुमार

* कानि. विकास थापा

* पी.आर.डी. राम कुमार

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights