• Sun. Oct 25th, 2026

उत्तराखंड UKSSSC पेपर लीक मामला: भीम आर्मी ने सीबीआई जांच और दोबारा परीक्षा की मांग की।

Byआर सी

Sep 30, 2025

हरिद्वार (आरसी / संदीप कुमार) मंगलवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की 21 सितंबर को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा का प्रश्न पत्र कथित रूप से लीक होने के मामले में छात्र-छात्राओं में भारी रोष है। इसी कड़ी में, भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने उत्तराखंड सरकार पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए, हरिद्वार एसडीएम के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है और पूरे प्रकरण की उच्च-स्तरीय (सीबीआई) जांच कराने तथा परीक्षा को जल्द से जल्द दोबारा आयोजित करने की मांग की है।

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में, भीम आर्मी ने कहा है कि प्रदेश में इस तरह पेपर लीक होना “आम हो गया है” और यह मेहनती छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ “खिलवाड़” है। संगठन ने आरोप लगाया कि नकल होने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिससे प्रदेशभर के युवाओं में आक्रोश है। अर्जुन जिला अध्यक्ष,जोगेंद्र कटारिया,निखिल, आशीष, दुर्गेश कुमार, सोनू कश्यप आदि भीम आर्मी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्य मांगें:

* सीबीआई जांच: पूरे पेपर लीक प्रकरण की उच्च स्तरीय (सीबीआई) जांच कराई जाए ताकि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सके।

* परीक्षा दोबारा आयोजित हो: उक्त परीक्षा जल्द से जल्द दोबारा कराई जाए ताकि मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को अवसर मिले, न कि नकल माफियाओं को।

* मुकदमे वापस हों: आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों पर दर्ज सभी मुकदमों को छात्रहित में तत्काल वापस लिया जाए।

ज्ञापन देते वक्त भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने चेतावनी दी है कि यदि उत्तराखंड सरकार उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं करती है, तो संगठन प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

 

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights