• Sun. Oct 25th, 2026

निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर लूट, तमंचे के बल पर बाइक सवारों से आईफोन 15, सोने के आभूषण और नकदी छीनी

Byआर सी

Oct 2, 2025

पिरान कलियर (आरसी / संदीप कुमार)  कलियर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे के पास लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ड्यूटी से लौट रहे एक कंपनी कर्मी और उसके दोस्त को तीन अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक लिया, उनके साथ मारपीट की और आईफोन 15 समेत सोने के आभूषण और नकदी छीनकर फरार हो गए।

पीड़ित विशांत सैनी पुत्र विपिन निवासी कृष्णानगर, रुड़की ने पिरान कलियर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई । विशांत सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पतंजलि बहादराबाद कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने दोस्त सुनील निवासी नागल मेहवड खुर्द के साथ मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। वे कोर इंजीनियरिंग कॉलेज से कलियर रोड पर रहमतपुर फ्लाईओवर होते हुए निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे के रास्ते से गुजर रहे थे। जब वे ईंट के भट्टे के पास बाजूहेड़ी गांव के समीप पहुंचे, तो तीन अज्ञात लड़कों ने उनकी बाइक को जबरन रुकवा लिया। तमंचे के बल पर लूटपाट और मारपीट पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने तुरंत ही विशांत की कनपटी पर तमंचा रख दिया और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने तमंचे की नोक पर उनसे सामान छीन लिए विशांत सैनी से एप्पल कंपनी का आईफोन 15, सोने की चेन और सोने की अंगूठी। दोस्त सुनील से उनका मोबाइल फोन और नगदी लूटपाट करने के बाद, बदमाश बाइक की चाबी दूर फेंककर मौके से भाग गए। पुलिस ने विशांत सैनी की शिकायत पर अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि सामने आने पर वह अभियुक्तों को पहचान सकता है। पुलिस निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे के आस-पास सक्रिय लुटेरों के गिरोह की तलाश कर रही है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights