• Sun. Oct 25th, 2026

रोटरी क्लब रुड़की अपर गंगेस द्वारा RIT रुड़की में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

Byआर सी

Oct 2, 2025

रुड़की(आर सी / संदीप कुमार) रोटरी क्लब रुड़की अपर गंगेस  ने रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी  पुहाना के सहयोग से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर संस्थान परिसर में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

शिविर में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानवता की सेवा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

60 यूनिट रक्त का संग्रह

सुबह 10:00 बजे से निरंतर चले इस रक्तदान शिविर में कुल 60 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। इस महादान से थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज़ों और दुर्घटना पीड़ितों की मदद सुनिश्चित हो सकेगी।

गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब रुड़की अपर गंगेस के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर रोटेरियन सानिया मलिक (अध्यक्ष), रोटेरियन विजय अरोड़ा (अध्यक्ष, रक्तदान), रोटेरियन माणिक्य वाधवा (उपाध्यक्ष), रोटेरियन रुचि हांडा (सचिव), रोटेरियन मयंक अग्रवाल (संयुक्त सचिव), रोटेरियन अक्सा मलिक (कोषाध्यक्ष), और रोटेरियन शोएब मलिक (तत्काल पूर्व अध्यक्ष) उपस्थित रहे।

संस्थान प्रबंधन ने जताया आभार

RIT रुड़की के महानिदेशक डॉ. एम.जे. निगम और निदेशक डॉ. पराग जैन ने सभी रक्तदाताओं का इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में योगदान देने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि छात्र-छात्राएं और कर्मचारी भविष्य में भी देश की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान देते रहेंगे।

इस अवसर को सफल बनाने में संस्थान के एन.एस.एस. ऑफिसर हर्षित गौतम और प्रदीप कुमार आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights