• Fri. Oct 23rd, 2026

पुल बनाने वालों को ही लूट रहे थे चोर, बहादराबाद पुलिस ने ‘शोकर’ के साथ धर दबोचा!

Byआर सी

Oct 3, 2025

बहादराबाद(आरसी / संदीप कुमार)  एक निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पुल की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि चोरों के पास से पुल के निर्माण में लगने वाला सारा का सारा महत्वपूर्ण माल, 20 ‘शोकर’ (Shocker) सहित, शत-प्रतिशत बरामद हुआ है!

फिल्मी स्टाइल में हुई चोरी, पर पुलिस निकली ‘फास्टर’

यह मामला 2 अक्टूबर 2025 की देर शाम का है। पुल का निर्माण कार्य देख रही कंपनी के इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार ने थाने को सूचना दी कि साइट से स्लीव और शोकर जैसी कीमती सामग्री चोरी हो गई है। यह सामान पुल की मजबूती के लिए अति-आवश्यक था।

खबर मिलते ही, बहादराबाद पुलिस की टीम ने बिना देर किए मोर्चा संभाला। पुलिस और इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार ने मिलकर घेराबंदी की और कुछ ही देर में दो संदिग्धों को दबोच लिया।

पकड़े गए चोरों की पहचान अजीम पुत्र नसीम और इमरान पुत्र इकबाल दोनों निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी, रुड़की के रूप में हुई। इनके पास से 20 पीस शोकर बरामद हुए। अगर यह माल बिक जाता, तो चोरों की तो चांदी हो जाती, लेकिन पुल का काम अटक जाता।

पुलिस का एक्शन, चोरों पर लगा ‘न्याय संहिता’ का ताला

पुलिस की इस तेज और सफल कार्रवाई को अपर उ0नि0 राकेश कुमार, कानि० अंकित कुमार, और कानि. अवनेश राणा की टीम ने अंजाम दिया।

इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार की तहरीर पर, दोनों चोरों के खिलाफ  के तहत संबंधित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

बहादराबाद पुलिस की इस फुर्ती ने न सिर्फ करोड़ों रुपये की राष्ट्रीय संपत्ति को बचाया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि चोरों के इरादे कितने भी शातिर क्यों न हों, कानून के लंबे हाथ उन तक पहुंच ही जाते हैं!

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights