• Sun. Oct 25th, 2026

जनपद हरिद्वार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 2 स्टोन क्रेशर सीज

Byआर सी

Oct 3, 2025

हरिद्वार (आरसी / संदीप कुमार) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कड़े निर्देशों के बाद हरिद्वार जनपद में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। खनन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने दो स्टोन क्रेशरों को सीज कर दिया है, जो या तो अवैध रूप से संचालित हो रहे थे या बिना नवीनीकरण के चल रहे थे।

लक्सर में अवैध खनन पर कार्रवाई

तहसील लक्सर के ग्राम नेहन्दपुर में अवैध खनन की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई। उप जिलाधिकारी लक्सर और जिला खान अधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मैसर्स लिमरा स्टोन क्रेशर को सीज कर दिया। इसके साथ ही इस क्रेशर का ई-रवन्ना पोर्टल भी बंद कर दिया गया है।

भगवानपुर में बिना नवीनीकरण के चल रहा क्रेशर सीज

दूसरी कार्रवाई तहसील भगवानपुर के ग्राम दौलतपुर उर्फ बुधवा शहीद में हुई। यहां मैसर्स राज स्टोन क्रेशर के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह बिना लाइसेंस के नवीनीकरण के ही संचालित किया जा रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद तहसीलदार भगवानपुर और जिला खान अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर क्रेशर को सीज कर दिया और उसका मेन गेट भी सील कर दिया गया है।

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, अवैध खनन पर लगाम कसने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights